IPL 2023: सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के नाम है इतना बुरा रिकॉर्ड.. साल 2013 से तरस रही एक जीत को!

IPL 2023: सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के नाम है इतना बुरा रिकॉर्ड, साल 2012 से तरस रही एक जीत को और इस सीजन आरसीबी से हार कर अपने बुरे रिकॉर्ड को बरकरार रखे हुए है।

आईपीएल 2023 का पांचवा मैच रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में उम्मीद थी की मुंबई इंडियंस आरसीबी को शिकस्त देकर लगातार 11 सीजन से अपने ऊपर लेकर चल रहे एक भद्दे रिकॉर्ड के दाग को धो देगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं उल्टे आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से बुरी तरह रौंद दिया। मुंबई इंडियंस के दिए 172 रन के लक्ष्य को 22 गेंद रहते आरसीबी की टीम ने हासिल किया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे फ़ाफ डू प्लेसिस जिन्होंने 43 गेंद में 73 रन बनाए।

क्या है वो भद्दा रिकॉर्ड जो पिछले 11 सीजन से मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ा हुआ है?

पांच बार यानी सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम बदकिस्मती से साल 2013 से अब तक खेले गए अपने सभी पहले मैचों में हारते आई है। अगर पहले मैच करें तो आखरी बार मुंबई की टीम साल 2012 आईपीएल सीज़न में जीत दर्ज की थी। हैरत की बात ये है की पांचों बार जब मुंबई की टीम ने आईपीएल खिताब जीता उन सारे सीजन में उसे अपने सभी पहले मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बता दे की मुंबई इंडियंस साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित शर्मा की अगवाई में चैंपियन बनी थी।

साल 2013 से 2023 तक किन टीमों ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल सीजन के उनके पहले मैचों में हराया है?

सालमुंबई को हरने वाली टीम
2013आरसीबी
2014केकेआर
2015केकेआर
2016राइजिंग पुणे सुपरगायंट्स
2017राइजिंग पुणे सुपरगायंट्स
2018सीएसके
2019दिल्ली कैपिटल्स
2020सीएसके
2021आरसीबी
2022दिल्ली कैपिटल्स
2023आरसीबी

मुंबई को हराने वाली सभी टीमों पे नजर डालें तो देखा जा सकता है की वो आरसीबी की ही टीम है जिन्होंने अबतक उन्हें सबसे ज्यादा यानी 3 दफा शिकस्त दी है।

Similar Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *