IPL 2023: पिता खेल चुके हैं धोनी के साथ क्रिकेट, बेटे का खुद पर यकीन, इस आईपीएल 1 ओवर में लगाएगा 4 छक्के!

IPL 2023: पिता पराग दास एक समय एम एस धोनी के साथ रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट खेल चुके है और उनके बेटे पराग दास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपने आत्मविश्वास को दुनिया के साथ साझा कर बताया है की इस साल वो आईपीएल में किसी भी वक्त 1 ओवर में 4 छक्के लगा सकते हैं।

रियान और उनके पिता पराग दास दोनो पहली ऐसी पिता पुत्र की जोड़ी है जो धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके है। पिता ने रणजी में धोनी की विरोधी टीम में और बेटे रियान ने अपना आईपीएल डेब्यू चेन्नई के विरुद्ध किया था जिसके कप्तान धोनी थे। रियान 2019 से अब तक राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

आपको बता दें की क्रिकेटर रियान पराग आईपीएल में अपने परफॉर्मेंस के लिए कम और विवादों के लिए ज्यादा जाने जाते है। सिर्फ़ आईपीएल की ही बात करें तो रियान कभी हर्षल पटेल कभी अश्विन और कभी एक कैच को लेकर विवादों से घिरे रहे हैं। भले ही रियान का समय समय पर विवादों से नाता रहा हो लेकिन उनके आत्मविश्वास पे कभी किसी को शक नहीं रहा यही कारण है की रियान को शुरुवाती दिनों में यंग विराट कोहली कहा जाता था।

31 मार्च से आरंभ होने वाले आईपीएल 2023 के लिए फैंस बेहद उत्सुक है साथ ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की उत्सुकता का अंदाजा भी उनके सोशल मीडिया हैंडल से लगाया जा सकता है। वो इसलिए की क्रिकेटर रियान पराग ने आईपीएल शुरू होने से ठीक 15 दिन पहले अपने ट्विटर हैंडल से इशारों इशारों ये ऐलान कर दिया है की इस सीजन में वो अपने प्रदर्शन से सब को हैरान कर सकते है।

रियान पराग ने आईपीएल 2023 शुरू होने के 15 दिन पहले क्या ट्वीट किया?

रियान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये साफ साफ लिखा की, ‘मेरी अंतरात्मा कहती है कि मैं इस आईपीएल में एक ओवर में 4 छक्के मार रहा हूं।’

रियान पराग का ये आत्मविश्वास से भरा ट्वीट इसलिए भी गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि इस साल घरेलू क्रिकेट में रियान का बल्ला जमकर बरसा है। गुवाहाटी प्रीमियर लीग की बात करें तो उन्होंने 12 मैच में 683 रन बनाए और साथ ही ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते 27 विकेट भी अपने नाम किए।

Similar Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *