ipl 2023 yashasvi jaiswal created a new record in ipl in which sachin tendulkars name is still on top

IPL 2023: यशसवी जायसवाल ने आईपीएल में बनाया एक नया रिकॉर्ड जिस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम आज भी है टॉप पर!

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशसवी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में दो नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं जिसमे से एक रिकॉर्ड लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम आज भी टॉप पर हैं।

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशसवी जायसवाल लगातार टॉप 5 में चल रहे हैं। आईपीएल के इस 16वें सीज़न के 52वें मुकाबले में यशसवी जायसवाल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से मात्र 18 गेंदों में 35 रन बनाए और दो बड़े रिकॉर्ड सूची में अपना नाम दर्ज करवाया।

क्या है वो 2 रिकॉर्ड ?

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ खेली गई अपनी इस छोटीसी पारी में यशस्वी जैसे ही 11 रन तक पहुंचे उन्होंने एक हजार रन पूरे करते हुए 1 नहीं बल्कि 2 अहम उपलब्धियां हासिल कर ली।

पहला रिकॉर्ड: यशसवी जायसवाल आईपीएल इतिहास में 1,000 रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे छोटी उम्र के बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर आज भी ऋषभ पंत है, उपलब्धि हासिल करते समय उनकी उम्र 20 साल 218 दिन थी। दूसरे नंबर पर यशसवी जायसवाल है जिनकी उम्र 21 साल 130 दिन थी। तीसरे पर पृथ्वी शॉ है जिनकी उम्र 21 साल 169 दिन थी।

दूसरा रिकॉर्ड: यशसवी जायसवाल आईपीएल इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे कम पारियों में 1,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं इस रिकॉर्ड वो भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के साथ साझा करते है। इन दोनों ने 34 पारी में ये कारनामा अंजाम दिया था।


भारतीय बल्लेबाजों की इस सूची में आज भी सचिन तेंदुलकर और ऋतुराज गायकवाड़ पहले नंबर है जिन्होंने सबसे काम यानि 31 पारी में अपने एक हजार रन पूरे किए थे। सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैसे तो अनगिनत उपलब्धियां हैं पर अपने रिटायरमेंट की वजह से वो आईपीएल में ज्यादा मैचेज खेल नहीं सके थे। आईपीएल की इस एक मात्र उपलब्धि को सचिन तेंदुलकर ने 11 अप्रैल 2010 को हासिल किया था।

Similar Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *